फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन लाइट स्कूल में वार्षिक खेलकूद संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन लाइट स्कूल के खिलाड़ी सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद/नांगलसोती। ग्रीन लाइट सीनियर सैकेंड्री पब्लिक स्कूल अभिपुरा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या गार्गी आर्या के निर्देशन में खेली गई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 100 मीटर दौड़ में रजा, अदिति, प्रियांशु, परम और विवेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिषेक, सुखदेव, रिया और दर्शित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्पून रेस में शिवांक, स्विटी, आकांक्षा को प्रथम, रितिक और आरुषी को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन

कोच बंटीराम गौडियाल की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रियांशु, मो. रजा जाफरी, दिव्यांशु, अमन और अनस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में दिव्यांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता में वंश कुमार और प्रियांशी प्रथम रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा नौ ने बाजी मारी। विजेता खिलाड़ियों को प्रबंधक रविंद्र कुमार, निदेशक रचना सिंह, प्रधानाचार्या गार्गी आर्या ने स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें