फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगीना को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना को जिला बनाने की वकालत
विज्ञापन

नगीना। जनहित सेवा समिति ने नगीना को शीघ्र ही जिला बनाने की मांग की है। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गजेंद्र सिंह को दिया।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि समिति पिछले 15 वर्षों से लगातार नगीना को जिला बनाने की मांग करती आ रही है। कई सरकारें आई और चली गई, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। नगीनावासियों को योगी सरकार से काफी आस है कि नगीना को जल्द से जल्द जिला बनाया जाएगा। डिप्टी सीएम के उस बयान की समिति ने प्रशंसा की है, जिसमें उन्होंने बड़े जिलों को छोटा करने विकास कराने की बात कही है। समिति का कहना है कि नगीना अंग्रेजों के शासन काल में जिला रहा है। इसलिए एक बार नगीना को यदि दोबारा जिला घोषित किया गया तो क्षेत्र का और अधिक विकास होगा। अशिक्षा और बेरोजगारी दूर होगी। ज्ञापन पर शेख इरशाद अहमद, मोहम्मद तालिब, सरफराज, मोहम्मद यामीन उस्मानी, पूर्व सभासद सिद्दीकी मुल्तानी, नूर अहमद, फिरोज हैदर, डा. मनोज शर्मा, शाने आलम आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें