फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के घोटाले में पांच ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लाखों के घोटाले में पांच ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
बिजनौर 26 नवंबर
जिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए आवंटित धनराशि में घोटालों की परतें लगातार खुल रही हैं। अब जांच में करीब तीन लाख का घोटाला पकड़ा गया है। इस आरोप में पांच ग्राम पंचायत अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार के अनुसार कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत डीएम को की गई थी। डीएम के आदेश पर सभी मामलों की जांच हुई है। ब्लॉक नजीबाबाद की ग्राम पंचायत पूरनपुर गढ़ी में एक लाख 10250 रुपये, जगदीशपुर में 29467 रुपये, ब्लॉक धामपुर की ग्राम पंचायत मूकरपुरी में एक लाख से अधिक, समीरपुर में 11670 रुपये तथा ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल की ग्राम पंचायत धनौरा में 6881 रुपये का घोटाला सामने आया है। डीपीआरओ मनीष कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टया पांचों पंचायतों के ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारियों की आगे की जांच अन्य अधिकारियों को सौंपी गई है। आरोपियों को ब्लॉक मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक घोटाले नजीबाबाद ब्लॉक में
बिजनौर। ग्राम पंचायतों में पकड़े गए घोटालों में करीब एक दर्जन ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है। इन पंचायतों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ी गई है। नजीबाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में अब तक की जांच में सबसे अधिक घोटाले पकड़े गए हैं। डीपीआरओ के अनुसार नजीबाबाद ब्लॉक का अधिकारी घोटाले के आरोप में जेल जा चुका है। इसके बाद धामपुर ब्लॉक का नंबर है। वहां भी घोटाले पकड़े गए हैं। सूत्रों के अनुसार अभी कुछ और पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें