फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों का थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों का थाने में हंगामा
विज्ञापन

मंडावर। मारपीट में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजन शव को लेकर थाने पहुंच गए और पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिलाओं ने थाने में ही विलाप शुरू कर दिया। पुलिस परिजनों को समझाकर रिपोर्ट दर्ज करने में लगी है।
विज्ञापन

गांव गंजालपुर निवासी राकेश ने थाने में 30 अगस्त को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके बेटे दिलीप को गांव का ही कपिल व उसका बहनोई रक्षाबंधन वाले दिन बुलाकर ले गए थे। उन दोनों ने दिलीप से शराब के लिए रुपये मांगे। दिलीप ने रुपये नहीं दिए तो उन्होंने उससे मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। परिजनों ने दिलीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। रविवार को मेरठ में उपचार के दौरान दिलीप की मौत हो गई। परिजन शाम को दिलीप का शव लेकर थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि दस दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों से हमसाज होकर मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। थाने में गांव वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। महिलाएं थाना परिसर में ही बैठ गईं और विलाप करने लगीं। समाचार लिखे जाने तक पुलिसकर्मी परिजनों को समझाने में लगे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें