18 अगस्त तक दिए जाएंगे सोलर पंप
बिजनौर। जिले के किसानों को सोलर पंप 18 अगस्त तक पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ, पहले सोलर पंप पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। जिले के किसानों को कुल 460 पंप देने का लक्ष्य निर्धारित है। उप कृषि निदेशक जेपी चौधरी के अनुसार बैंक ड्राफ्ट को उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। रसीद किसान को हाथोंहाथ दी जाएगी। बताया कि किसानों को जल की उपयुक्तता के अनुसार बैंक ड्राफ्ट उपलब्ध करा देंगे तो उनको ड्राफ्ट जमा करने की तिथि और समय के आधार पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चयनित किया जाएगा।
पंजीकरण की अंतिम तिथि छह अगस्त
बिजनौर। जनपद बिजनौर में संचालित राजकीय आईटीआई बिजनौर, नगीना, नजीबाबाद, धामपुर में विभिन्न एक वर्षीय एवं दो वर्षीय व्यवसायों में प्रशिक्षण सत्र अगस्त 2018 से प्रारंभ होने वाले प्रवेश के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय उपरांत अवशेष रिक्त सीटों के सापेक्ष चतुर्थ, अंतिम चरण के चयन के लिए पहले से ही पंजीकृत अभ्यर्थी एवं नवीन आवेदनकर्ता ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू.एससीवीटीयूपी.इन पर उपलब्ध है। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य के मुताबिक पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि छह अगस्त की सायं पांच बजे तक करा सकते हैं।
अनुज कुमार शर्मा