फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर ताईक्वांडो चैंपियनशिप का एसडीएम ने किया पोस्टर विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन ने 36 वीं जूनियर यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप की मेजबानी नजीबाबाद को सौंपी है। 31 अगस्त से आयोजित तीन दिवसीय इस स्टेट चैंपियनशिप के पोस्टर का एसडीएम ने नजीबाबाद में विमोचन किया।
विज्ञापन

इंडियन ओलंपिक संघ से संबद्घ उत्तर प्रदेश ताईक्वांडो एसोसिएशन ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए 10 बालिका और 10 बालक के चयन के लिए 36 वीं जूनियर यूपी स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी जिला एसोसिएशन को सौंपी है। मुख्य अतिथि एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने एसोसिएशन के सचिव राजू राजपूत, कान्हा कर्णवाल की उपस्थिति में यूपी स्टेट चैंपियनशिप के पोस्टर का बृहस्पतिवार को विमोचन किया। एसडीएम ने कहा कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा के लिए इंसान का सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि नजीबाबाद को प्रांतीय स्तर पर जूनियर चैंपियनशिप कराने का मौका मिला है। सचिव राजू राजपूत ने बताया कि 31 अगस्त 2018 से 2 सितंबर 2018 तक कान्हा रॉयल सैल्यूट में आयोजित चैंपियनशिप में प्रदेश के 55 जनपदों के 350 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें जूनियर स्तर की राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए 10-10 बालक-बालिकाओं का चयन किया जाएगा। पोस्टर विमोचन समारोह में एसोसिएशन के चेयरमैन आकाश कर्णवाल, अध्यक्ष राजेश कटियार, उपाध्यक्ष अभिनव त्यागी, मो. आतिफ, रवि ठाकुर और नसीम अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें