अमरोहा। शौचालय निर्माण में धांधली और नियम विरूद्घ धनराशि का आरहण करने के अलावा अफसरों के निर्देशों की अवेहलना करने में गंगेश्वरी ब्लाक में तैनात सेक्रेटरी को निलंबित कर दिया गया गया। सेक्रेटरी को जिला विकास अधिकारी कार्यालस से अटैच कर लिया है। सेक्रेटरी पर कार्रवाई के अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
बुधवार की रात डीएम हेमंत कुमार ने शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। जिसमें गंगेश्वरी ब्लाक में शौचालय निर्माण प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। जिसपर डीएम ने अधीनस्थों को जमकर पटकार लगाई। इस दौरान गंगेश्वरी विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी धर्मपाल सिंह के कई ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण में धांधली पाई गई। जबकि नियम विरूद्घ धनराशि आरहण कर वित्तीय अनियमितता करने के अलावा सेक्रेटरी ने उच्चाधिकारियों के आदेशों की। इतना ही नहीं वह मनमानी तरीके से पिछली कई समीक्षा बैठकों में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे हैं। डीएम के निर्देश पर सीडीओ दिनेश कुमार ने सेक्रेटरी धर्मपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उन्हें जिला विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्घ कर दिया।