नजीबाबाद। डॉक्टर्स-डे पर ईएमए ने संगोष्ठी आयोजित कर आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा देने का संकल्प लिया।
आजाद हैल्थ केयर सेंटर हरिद्वार मार्ग पर डॉक्टर्स-डे पर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ.शबनम निजाम ने कहा कि चिकित्सकों का दर्जा भगवान के समान माना गया है। उन्होंने चिकित्सकों से सस्ती और सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराने, रोगियों के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी।
चिकित्सकों ने चिकित्सा पेशे के साथ बेटी बचाओ, -बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता अभियान जागरूकता के लिए भी समाज को जागरूक बनाने का संकल्प लिया। डॉ.दिलेराणा की अध्यक्षता और डॉ.दिनेश कुमार के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में डॉ.जुनैद अंसारी, डॉ.अहसान उस्मानी, डॉ.मो.यूसुफ, डॉ.मुस्तकीम अहमद, डॉ.इकबाल, नईम, नाजिम, हाजी अब्दुल शकूर, निजाम अहमद उपस्थित रहे।