अफजलगढ़। गांव अगवानपुर निवासी गुरदीप सिह ने बताया कि वह अपनी बहन कुलविंदर कौर के साथ बाइक से अफजलगढ आया था । शाम को लौटते वक्त गांव के निकट मोड़ पर एक अन्य बाइक सवार युवक उनकी बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया। इसमें कुलविंदर कौर सड़क पर गिर गंभीर घायल हो गई। उधर, शनिवार की विजयरामपुर निवासी ओमपाल सिंह अपनी पत्नी कोमल के साथ बाइक से शेरकोट से घर लौट रहा था। गांव मनोहरवाली में उनकी बाइक को पीछे से कार ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। इसमें दोनों घायल हो गए।