फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने उतर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीएलएड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने से इनकार कर दिया है। डीएम को मांग पत्र सौंप कर शिक्षकों को इस कार्य से मुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी व जिला मंत्री विनोद कुमार ने बताया कि माध्यमिक कॉलेजों के प्रवक्ताओं व प्रधानाचार्यों की ड्यूटी डीएलएड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा लगाई गई है, जो गलत है। शिक्षकों का कहना है कि एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र चल रहा है तथा 40 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद दो जुलाई से स्कूल खुल रहे हैं। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा है। ऐसे में शिक्षकों को छात्रों का हित देखते हुए कोर्स पूरा कराने की जिम्मेदारी भी हैं। बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षक डीएम अटल कुमार राय से मिले तथा उन्हें मांग पत्र देकर डीएलएड की उत्तर पुस्तिकाओं में जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है, उन्हें कार्य मुक्त करने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगने से विद्यालयों में बच्चों के कोर्स पूरा कराना मुश्किल होगा। बड़ी संख्या में गणित, रसायन , जीव विज्ञान, हिंदी सहित कई विषयों के शिक्षकों को लगाया गया है। इस मौके पर शिक्षक गयूर आसिफ, सुधांशु वत्स, बिशन सिंह, एस पी गंगवार, वीरेंद्र कुमार, चंद्रहास, रोहित सिंह, मोहित शर्मा, ब्रजवीर सिंह व धर्मवीर सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें