फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेता की कार से चोरी गई नगदी बरामदगी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने पुलिस टीम को किया सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। पूर्व प्रधान की कार से दिन दहाड़े नौ लाख रुपये चोरी करने के मामले का खुलासा करने वाली नजीबाबाद पुलिस टीम को भाकियू द्वारा सम्मानित किया गया।
नगर के होटल रॉयल पैलेस में आयोजित एक समारोह में भाकियू के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि मौजूदा प्रशासन न केवल सक्रिय है, बल्कि जनता के प्रति अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेेदारी और ईमानदारी से बखूबी निभा रहा है। भाकियू के प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह ने भाकियू के तहसील अध्यक्ष व बीरूवाला के पूर्व प्रधान इकबाल सिंह की कार से दिन दहाड़े लाखों की नगदी चोरी होने की घटना को सीओ अरुण कुमार सिंह द्वारा चुनौती के रूप में स्वीकार करना और बदमाश को नगदी समेत पकड़कर लाना सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू नेताओं दिगंबर सिंह, बलराम सिंह, इकबाल सिंह ने सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, एसआई ओमकार सिंह, सतीश कुमार, एसओजी प्रभारी राजीव सिंह, कांस्टेबिल मनोज गंगवार, सचिन कुमार, सूरज कुमार, दिनेश, मोहित शर्मा, अरविंद एवं किरनपाल सिंह को सम्मानित किया। सीओ एवं थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बलबीर सिंह, मदन चौहान, नरदेव सिंह, विनोद परमार, धर्मवीर सिंह, सुरजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, जसवंत सिंह, अवनीश कुमार सहित कई भाकियू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें