नजीबाबाद। साहू जैन कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया 20 जून से शुरू हो गई। प्राचार्या ने ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया समय से पूरी कर सीट लॉक कराने की सलाह दी। प्राचार्या डॉ. विधु द्विवेदी ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश प्रक्रिया 20 जून से शुरू होकर 5 जुलाई 2018 तक चलेगी। प्रथम वरीयता सूची कॉलेज की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने मोबाइल फोन के साथ स्वयं निर्धारित समय में कॉलेज पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराने की सलाह दी।