बिजनौर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जल संकट पर बनी लघु फिल्म काले पानी की सजा का विमोचन कर सीडी को जारी किया। फिल्म में जल के महत्व को ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर दर्शाया गया है।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यूनियन के रशीदपुर गढ़ी स्थित दफ्तर पर किसानों की पंचायत की है। किसानों को नदी बचाओ अभियान में जुट जाने का आव्हान किया। राकेश ने इस मौके पर बनी लघु फिल्म काले पानी की सजा का विमोचन किया। इसके बाद फिल्म को जनता को समर्पित कर दिया। फिल्म के निर्देशक कृष्ण कुमार मौलिक हैं। फिल्म में जल के महत्व को दर्शाने के सीन बुजुर्गों के अनुभव व मानव व्यवहार से लिए गए हैं। फिल्म गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की खास बात यह है कि फिल्म में कोई व्यवसायिक कलाकर नही है। मुख्य भूमिका में भाकियू के वरिष्ठ नेता विजयपाल सिंह व एएन इंटरनेशनल का छात्र शौर्य है। फिल्म 13 मिनट की है। फिल्म की शुटिंग आठ दिन में पूरी हुई है। फिल्म को बनाने में छह माह लगे हैं। फिल्म को यू-ट्यूब पर भी देखा जा सकेगा। टिकैत ने उम्मीद जताई है कि फिल्म लोगों को जल के महत्व का संदेश देने में सफल रहेगी। इस मौके पर यूनियन लीडर अतुल कुमार, विनोद निर्वाल ,विजेंद्र सिंह, अमित कुमार सोहित चौधरी , शशांक चौधरी मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।