बिजनौर। जिले के नवनिर्वाचित निकाय अध्यक्षों की एक दिवसीय कार्यशाला 13 दिसंबर बुधवार को लखनऊ में होगी। कार्यशाला में अधिशासी अधिकारियों को भी बुलाया गया है। कार्यशाला में स्थानीय निकाय से जुड़े विभिन्न बिंदुओ पर चर्चा होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे।
जिले में 12 नगरपालिका व छह नगरपंचायत हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्य 12 दिसंबर मंगलवार को शपथ लेंगे। इसके अगले दिन 13 दिसंबर को नगर विभाग ,द्वारा 13 दिसंबर बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में अध्यक्षों की एक दिवसीय कार्यशाला होनी है। एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल के अनुसार अधिशासी अधिकारी भी कार्यशाला में बुलाए गए हैं। अधिशासी अधिकारियों को नवनिर्वाचित अध्यक्षों के निमंत्रण पत्र समय से प्राप्त करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। फुलसंदे बाले बाबा का सतसंगहीमपुर दीपा ,गांव रतनपुर खुर्द में रविवार की रात में फुलसंदे बाले बाबा ने प्रवचन में कहा कि मन में गलत विचार नहीं लाने चाहिए। सुविचार लाने चाहिए ।आत्मा का परमात्मा से मिलन तभी संभव है जब सत्कर्म करोगे।इस दौरान भक्त भूपेंद्र सिंह, मा जगत सिंह, मीरा देवी, ईश्वर सिंह, मा हरपाल सिंह, सीमा देवी, संजीता देवी, प्रीति, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।