फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही पैथोलॉजी लैब सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही एक पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। विभाग पैथोलॉजी लैब संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। इससे लैब संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

डीएम जगतराज के निर्देश पर एसीएमओ पीसीपीएनडीटी डा. प्रमोद देशवाल ने सोमवार को नूरपुर क्षेत्र में सनराइज डाइग्नोस्टिक सेंटर पर छापामारी की। इससे नूरपुर के लैब संचालकों में हड़कंप मच गया। एसीएमओ ने बिना रजिस्ट्रेशन के ही लैब को चलता पाया। उन्होंने कार्रवाई करते हुए लैब को सील कर दिया। बताया कि लैब संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। जिले में अवैध रुप से चल रही लैबों को नही चलने दिया जाएगा। डीएम का सख्त निर्देश है कि जिले भर में अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें