फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में खोई सियासी जमीन तलाशने में जुटी रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। रालोद निकाय चुनाव में अपनी खोई सियासी जमीन को फिर से हासिल करने की कोशिश में जुटी हैं। यही वजह है कि रालोद ने निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे है। रालोद ने 12 नगर पालिका और छह नगर पंचायत केवल पांच प्रत्याशियों को ही टिकट दिया है।
विज्ञापन

एक समय था जिले की राजनीति में रालोद की तूती बोलती थी। छोटा हो या बड़ा, हर चुनाव में रालोद का दखल रहता था। जिले की राजनीति में रालोद का बड़ा कुनबा था। जिले के दिग्गज नेता रालोद में थे। समय के साथ रालोद की राजनीति सिमटनी शुरू हो गई। रालोद का कुनबा तो घटा ही कई बड़े नेताओं ने रालोद का दामन छोड़ दिया। पुराने वफादारों के सहारे रालोद की राजनीति चल रही है। रालोद का पुराना वोट बैंक अभी भी रालोद से जुड़ा है। छोटे चुनाव में रालोद नेता अपने वोट बैंक का फायदा भी ले लेेते हैं। लोकसभा चुनाव में रालोद ने सिने अभिनेत्री जया प्रदा को चुनाव मैदान में उतारा था पर वह भी कोई करिश्मा नहीं दिखा सकी। चुनाव में उनकी करारी हार हुई थी। विधानसभा चुनाव में रालोद अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ी थी। सभी आठ सीटों पर पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा था। तब से रालोद अपनी र्खोई सियासी जमीन तलाशने में जुटी हैं। निकाय चुनाव के जरिए रालोद ने फिर से राजनीति में अपनी पुरानी पैंठ जमाने की कोशिश की है। रालोद ने 12 नगर पालिका में दो नगर पालिका , छह नगर पंचायत में तीन नगर पंचायत में अपने प्रत्याशी उतारे है।
बिजनौर नगर पालिका से मोनिका शर्मा, धामपुर से इरफान मंसूरी, मंडावर नगर पंचायत से आलिया अदनान, झालू नगर पंचायत से शिवांशू शर्मा, सहसपुर से शबाना जहीन पर दांव खेला है। बिजनौर नगर पालिका से ब्राह्मण समाज की मोनिका शर्मा तगछी प्रत्याशी है। मोनिका शर्मा के पति योगेश शर्मा एवीआई क्लासेज के डायरेक्टर है। रालोद के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के मुताबिक निकाय चुनाव रालोद दमदारी के साथ लड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें