फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केद्र पर घटतौली पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। गांव खासपुरा के गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली को लेकर भाकियू कार्यकर्ता और किसानों ने हंगामा किया। आक्रोशित किसानों को देखकर तौल लिपिक मौके से फरार हो गया। अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने मौके पर पहुंचे शुगर मिल के क्षेत्रीय गन्ना प्रबंधक का घेराव कर उन्हें बंधक बना लिया। मांगे शीघ्र पूरी होने का आश्वासन मिलने पर किसानों ने उक्त अधिकारी को बंधन मुक्त कर दिया।
विज्ञापन

नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव खासपुरा में पेट्रोल पंप के सामने धामपुर शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र स्थित है। कांटे पर रजनीश कुमार तौल लिपिक है। शनिवार की देर शाम गांव खासपुरा निवासी किसान अवधेश कुमार अपने ट्रैक्टर ट्रॉली से उक्त कांटे पर गन्ना तुलवाने पहुंचा। किसान के अनुसार कांटे पर गन्ना तुलवाने पर उसे कांटे में घटतौली पाए जाने का शक हुआ। घटतौली को लेकर तोल लिपिक व किसान की तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर मौजूद किसानों ने हंगामा कर तोल बंद करा दी । गन्ना तुलवाने पहुंचे किसान गन्ने से लदे वाहन कांटा परिसर में छोड़कर चले गए। रविवार की सुबह करीब दस बजे भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा की अगुवाई में सोमपाल सिंह, महिपाल सिंह, शरद कुमार, विवेक कुमार, सुशील कुमार, संदीप कुमार, शौवीर चौधरी अरविंद कुमार आदि अनेक किसान कांटा परिसर में जमा हो गए। आक्रोशित किसानों ने मौके पर पहुंचे तौल लिपिक से तीखी नोकझोंक की। मामले को तूल पकड़ता देख तौल लिपिक किसानों को चकमा देकर तौल बंद कर मौके से फरार हो गया। किसान धरने पर बैठ गए। शाम करीब चार बजे मिल के क्षेत्रीय गन्ना प्रबंधक शुरूर आलम जैदी मौके पर पहुंचे। कांटे की जांच कर घटतौली पाई। आक्रोशित किसानों ने जांच अधिकारी का घेराव कर हंगामा किया और बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। किसानों का आरोप है कि कांटे पर प्रत्येक गन्ने से लदे वाहन पर करीब पचास किलो की घटतौली की जा रही है। किसान तौल लिपिक को हटवाने व कांटे का दुरुस्तीकरण कराने की मांग को लेकर अड़ गये। बाद में गन्ना प्रबंधक ने किसानों की मांगे शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन देकर खुद को उनसे बंधन मुक्त कराया। किसान कांटे का दुरुस्तीकरण कार्य होने तक मौके पर जमे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें