फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समितियों की चुनाव प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी समितियों की चुनाव प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। सहकारी समितियों के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण में जिले की 96 प्राइमरी ऋण समितियों का चुनाव होगा। समिति प्रतिनिधी का चुनाव 17 अक्टूबर तथा प्रबंध कमैटी के सदस्यों का निर्वाचन छह नवंबर को होना है। विभाग ने सभी समितियों को आवश्यक निर्देश भेज दिए हैं।
विज्ञापन

सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय के अनुसार प्राइमरी समितियों के निर्वाचन की प्रक्रिया शासन से प्राप्त हो गई है। प्राइमरी समिति में व्यक्तिगत सदस्य होते हैं। पहले समिति डायरेक्टरों का चुनाव होना है। इसके लिए अंतिममतदाता सूची का प्रकाशन 11 अक्टूबर को होगा। नामांकन 12 अक्टूबर को होगा। मतदान 17 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना हो जाएगी। डायरेक्टर सभापति,उपसभापति,पैक्स,बैंक ,डीसीएफ,सहकारी संघ , इफको, कृभको को भेजे जाने वाले प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। इसके लिए अंतिममतदाता सूची का प्रदर्शन 27 अक्टूबर तथा नामजदगी 28 अक्टूबर को होगा। मतदान छह नवंबर को प्रात: नौ बजे से सायं तीन बजे तक होगा। उसके बाद मतगणना होगी। सदस्य चुनाव संबंधी जानकारी के लिए समिति में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें