फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा के ऊपर मौत बन कर टूट कर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डिडौली।
कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में घास काट कर घर लौट रही वृद्धा के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार मौत बन कर टूट गया। वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जाहिर किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा निवासी दयावती (60) पत्नी स्वर्गीय श्यामलाल रविवार की सुबह गांव के बाहर ही जंगल में घास काटने गई थी। सुबह करीब 10 बजे बजे वह घास काट कर घर लौट रही थी। रास्तें में अचानक ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर दयावती के ऊपर जा गिरा। तार में करंट बह रहा था। करंट की चपेट में आकर दयावती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंच गए। भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को फोन करके लाइन बंद करा दी। पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जाहिर किया। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर हालत में झूल रहे हैं। कई बार चौधरपुर बिजली घर के अवर अभियंता से तार बदलवाने के लिए कहा गया। लेकिन जेई ने उनकी बात हवा में उड़ा दी। जिससे वृद्धा की जान चली गई। जर्जर तार शीघ्र ही बदले जाएं। जल्दी ही तार नहीं बदले गए तो सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें