नहटौर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक परिसर व बिजलीघर जाकर धरना-प्रदर्शन किया। जर्जर तारों व टूटे खंभों को बदलने की मांग को लेकर एसडीओ को बंधक बना लिया। मांग पूरी करने के आश्वासन पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को रिहा किया। लापरवाही बरतने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, संजीव कुमार, बलकरन सिंह, संदीप चौधरी, परवीन सिंह, धर्मपाल सिंह, यशपाल सिंह, महावीर सिंह आदि का आरोप है कि खंडसाल बिजलीघर के फीटर दामनगर में जर्जर तारों व टूटे खंभों की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। कई स्थानों पर लाइन लकड़ी की बल्लियों पर चल रही है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर नहटौर पर जाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।एसडीओ के आने पर बंधक बना लिया।भाकियू कार्यकर्ता मांग पूरी करने की जिद पर अड़ें रहें।जर्जर तारों व टूटे खंभों को ठीक कराने के आश्वासन पर एसडीओ को बंधन मुक्त किया।भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्नें के बकाया भुगतान और कर्जमाफी की प्रक्रिया में सदरूददीनगर बैंक में रूपए लेने का आरोप लगाते हुए भी प्रदर्शन किया। एसडीओ अशरफी लाल का कहना हैं कि ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र निदान किया जाएगा।