फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी व शहर के होटलों पर बिक रहा धड़ले से मीट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनी, शहर के होटलों पर धड़ल्ले से बिक रहा मीट
विज्ञापन

बिजनौर।
जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी और शहर के होटलों में खुलेआम मीट बिक रहा है। मीट व्यापारी और होटल बिना मीट का स्रोत बताए इसे नहीं बेच सकते। उधर, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग इस ओर से आंखें बंद किए बैठा है।
प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से अवैध बूचडख़ानों को बंद कर दिया गया था। तभी से सहसपुर में जिले की एकमात्र मीट फैक्ट्री बंद की गई थी। व्यापारी घर अथवा किसी अन्य स्थान पर पशु वध नहीं कर सकते। जिले में किसी भी मीट कारोबारी के पास लाइसेंस भी नहीं है। कारण यह कि वे लाइसेंस के मानक पूरी नहीं कर पा रहे हैं। मीट फैक्ट्री व अवैध बूचडख़ाने बंद होने के सरकारी दावों के बावजूद प्रदर्शनी व शहर के होटलों पर खुलेआम मीट बिक रहा है। जिम्मेदार विभाग के अधिकारी ऐसी दुकानों पर कार्रवाई करना तो दूर, मीट का स्रोत तक पूछने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह का इस संबंध में कहना है कि ऐसी दुकानें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। मीट का स्रोत नहीं बताने पर दुकानें बंद कराई जाएंगी। दुकान पर मीट बेचने के लिए व्यापारी का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में पंजीकरण भी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें