फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8.15 लाख रुपये से होगा कंबल कारखाने का जीर्णोद्धार

Thu, 10 Jan 2019 11:49 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में बंद पड़ा कंबल कारखाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में बंद पड़े कंबल कारखाना भवन का 8.15 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार होगा। कंबल कारखाना प्रबंधक ने लोनिवि से प्राप्त भवन के जीर्णोद्धार की रिपोर्ट सहायक निदेशक कंबल उद्योग को भेजी है। वहीं, मुजफ्फरनगर से नजीबाबाद आने वाली कंबल निर्माण मशीनों की मरम्मत अमृतसर में की जाएगी।
विज्ञापन

कंबल कारखाना नजीबाबाद     के प्रबंधक राम कवांर ने लोनिवि के अभियंता विनय कपिल से प्राप्त रिपोर्ट शासन को भेज दी। सहायक निदेशक कंबल उद्योग को भेजी रिपोर्ट में बंद कंबल कारखाने के फिनीशिंग, टिनशेड, कच्चा-पक्का टिनशेड और बुनाई केंद्र का टिनशेड नया डाला जाएगा। इसके    अतिरिक्त कंबल कारखाना भवन का प्लास्टर और खस्ताहाल    दीवारों की मरम्मत कराने की भी लोनिवि ने कंबल कारखाना प्रबंधक को रिपोर्ट सौंपी है।
कंबल कारखाना भवन को    काम करने योग्य बनाने तथा टिनशेड आदि डालने पर लगभग 8.15 लाख रुपये का खर्च आने  की लोनिवि ने रिपोर्ट दी है। नजीबाबाद सहित प्रदेश की मिर्जापुर, टिकरमाफी सुल्तानपुर, खजनी गोरखपुर की बंद कंबल कारखाना इकाई फिर से मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में फिर से शुरू की जानी है। नजीबाबाद कंबल कारखाना जीर्णोद्धार के लिए मुजफ्फरनगर की हाल ही में बंद    हुई कंबल कारखाना इकाई की मशीनें लगाई जाएंगी। कारखाना प्रबंधक ने बताया कि इन मशीनों   को पहले अमृतसर में मरम्मत के लिए भेजा जाएगा। मरम्मत के     बाद अमृतसर से मशीनें सीधे नजीबाबाद पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें