फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक टकरांई,एक मरा, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
विज्ञापन

कोतवाली देहात (ब्यूरो)।
कोतवाली-बिजनौर मार्ग पर गांव माहेश्वरी जट के पास दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। मेरठ अस्पताल ले जाते समय एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव मुस्सेपुर निवासी शहजाद (38) बाइक से बिजनौर से घर आ रहा था। जबकि थाना क्षेत्र के ही गांव महेश्वरी जट निवासी गुलफाम उर्फ जीशान बाइक से बिजनौर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव महेश्वरी जट के पास पहुंचे तो दोनों की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से दोनों की हालत चिंताजनक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाते समय शहजाद ने रास्ते में मौत हो गई। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें