बसंती माता मंदिर मेले में उमड़े श्रद्घालु
नजीबाबाद (बिजनौर)। प्राचीन बसंती माता मंदिर पर लगे परंपरागत मेले में बड़ी तादाद में श्रद्घालु उमड़े। श्रद्घालुओं ने मंदिर में कुंडारे लगाकर मन्नतें मांगीं।
मोहल्ला मुगलूशाह स्थित बसंती माता मंदिर पर मेला सोमवार तड़के शुरू हुआ। पुजारी नीलम शर्मा ने कहा कि मंदिर पर कुंडारे लगाने वाले नवदंपति का दांपत्य जीवन सुखद होता है। नवजात को साथ लाकर कुंडारे लगाने पर उसका जीवन स्वस्थ होता है। इस दौरान स्थानीय के साथ ही दूरदराज क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। ुश्रद्धालुओं ने व्यंजनों के स्टॉल्स का आनंद लिया। बच्चों ने झूले-चर्खियों और खिलौनों का लुत्फ उठाया। उधर, डबल फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते बसंती माता मंदिर क्षेत्र में दिनभर भीषण जाम की स्थिति रही। इससे श्रद्घालुओं के साथ क्षेत्रवासी भी परेशान रहे।