फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद में फंसे शव का तीन दिन बाद पंचनामा भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर और नौगावां सादात थाना पुलिस के बीच था पेंच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
सीमा विवाद के चलते ट्रेन से कटे युवक का शव सीमा विवाद के चलते तीन दिन तक मोर्चरी पर रखा रहा। अफसरों की डांट फटकार के बाद सीमा विवाद का मामला सुलझ सका। तीन दिन बाद नौगावां सादात थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। इस मामले में पुलिस कप्तान ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

गुलड़िया के जंगल में तीन दिन पूर्व ट्रेन से कट कर 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। चूंकि मामला रजबपुर और नौगावां सादात के बीच का था। लिहाजा दोनों थाने की पुलिस शव ो अपने क्षेेत्र में मानने को तैयार नहीं थीं। बिना पंचायतनामा भरे शव को मोर्चरी पर रखवा दिया गया था। मामला जब आला अफसरों तक पहुंचा। दोनों थाना पुलिस को जमकर फटकार लगाई गई। अफसरों की डांट फटकार पर रजबपुर व नौगावां सादात थाना पुलिस ने सीमा विवाद सुलझाया। शव को नौगावां सादात थाना क्षेेत्र में माना गया। जिस पर शुक्रवार को तीन दिन बाद शव का पंचायतनामा भरा गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन दिन तक शव का पंचनामा न भरने के मामले में जांच कर दोषी थाना पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नौगावां सादात पुलिस ने शव का पंचनामा भर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें