फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रांसमिशन लाइन निर्माण के लिए रखे 800 मीटर तार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढ़ापुर। ग्राम जहानाबाद खोबड़ा में ट्रांसमिशन लाइन निर्माण के लिए रखे 800 मीटर तारों से एल्युमिनियम पार्ट चोरी हो गए हैं। मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के सीनियर मैनेजर अपूर्व प्रकाश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खंधुरवाल से रमपुरा तक ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए रखे गए तार जहानाबाद खोबड़ा में खो नदी के पास रखे थे। शुक्रवार सुबह वॉचमैन ने साइट इंजीनियर को फोन कर तारों को नुकसान पहुंचाने की सूचना दी। मौके पर जाकर देखने पर टावर संख्या 198/0 से टावर संख्या 197/6 के बीच रखे 800 मीटर तारों के एल्युमिनियम पार्ट चोरी होने का पता चला। शेष बचे तारों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें