फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 77 केस और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के 77 केस और मिले
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में चार दिन के मुकाबले काफी कमी आई है। रविवार को 77 लोग संक्रमित मिले हैं। किसी में कोई गंभीर लक्षण नहीं है। उपचार के लिए मेरठ गए एक व्यक्ति को वहीं भर्ती किया गया है। बाकी सभी को होम आइसोलेशन में ही रखा गया है। राहत देने वाली एक खबर यह भी रही की पुराने 36 मरीजों को रविवार को कोरोनामुक्त घोषित किया गया। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 807 हो गई है।
पिछले कई दिन से कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा था। रविवार को इसमे काफी कमी आई है। शनिवार को 146 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। लेकिन रविवार को यह आंकड़ा घटकर 77 पर आ गया। रविवार को सात स्वास्थ्य कर्मचारी, एक बैंक कर्मचारी व एक पुलिसकर्मी संक्रमित मिला है। मेेरठ में उपचार के लिए निजी अस्पताल में गए गए दिल के एक मरीज की वहां जांच की गई तो वह संक्रमित मिला। उक्त मरीज सहित किसी भी संक्रमित में कोई लक्षण नहीं है। केवल मेरठ वाले मरीज को एहतियात के तौर पर वहीं एडमिट किया गया है।
विज्ञापन

सात स्वास्थ्य कर्मचारी, एक बैंक कर्मचारी, एक पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मिले लोगों में 58 प्रतिशत से अधिक केस केवल बिजनौर शहर और इससे सटे मोहम्मदपुर देवमल केस के हैं। यहां पर 45 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अल्हैपुर में 80 साल के एक बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। पुराने 36 मरीजों को कोरोना मुक्त घोषित किया गया है। अब ये लोग बिना गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों से बाहर जा सकते हैं। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 807 हो गए हैं।
विज्ञापन

मरीजों में नहीं गंभीर लक्षण
एसीएमओ डॉ.देवीदास के अनुसार मरीजों में कोई गंभीर लक्षण नहीं आ रहा है। कोरोनामुक्त घोषित किए गए सभी मरीज होम आइसोलेशन में ही थे। सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना से सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें