फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

77 प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त

Sun, 12 Mar 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर मेंं  जिले में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। भाजपा के सामने केवल सपा, बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशी ही भाजपा व सपा विधायकों के सामने अपनी जमानत बचा सके। 101 प्रत्याशियों में से 77 प्रत्याशियों की जमानत मतदाताओं ने जब्त करा दी है। जमानत बचाने के लिए प्रत्याशियों को कुल पड़े वोटों का एक बटे छह प्रतिशत यानि छटा हिस्सा (16.66 प्रतिशत) पाना अनिवार्य होता है, लेकिन कई प्रत्याशी तो एक प्रतिशत वोट तक नहीं पा सके।
विज्ञापन

नजीबाबाद विधानसभा सीट पर सपा विधायक तसलीम अहमद ने अपनी सीट बचा ली। इस सीट पर कुल 2159536 वोट पड़े थे। यहां 14 प्रत्याशी थे। जमानत बचाने के लिए प्रत्याशियों को 35 हजार 989 वोट चाहिए थे, लेकिन बसपा के जमील अहमद और भाजपा के राजीव अग्रवाल की ही जमानत बची। रालोद की लीना सिंघल, अपना देश पार्टी के अशफाक माहिगीर, गरीब क्रांति पार्टी के मोहम्मद उमर, भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी के कुलदीप, एआईएमआईएम की ताजिम सिद्दीकी, संपूर्ण समाज पार्टी के संपूर्णानंद पांडे, भारतीय मोमिन फ्रंट के हेमेंद्र, तथा निर्दलीय असरपत सिंह, उमेश कुशवाहा व धारा सैनी की जमानत जब्त हो गई।
नगीना सुरक्षित विधानसभा सीट पर सपा विधायक मनोज पारस ने जीत दोहराई। यहां कुल 209897 वोट पड़े। यहां प्रत्याशियों को अपनी जमानत बचाने के लिए 34982 वोटों की जरूरत थी, लेकिन दूसरे नंबर पर रहीं भाजपा की ओमवती व तीसरे नंबर पर रहे बसपा के वीरेंद्रपाल ही जमानत बचा सके। रालोद के यादराम चंदेल, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के चिरंजीलाल, एआईएमआईएम की नीलम, पीस पार्टी के डा.फूल सिंह, गरीब क्रांति पार्टी के सतेंद्र कुमार, नेशनल अमन पार्टी की सपना, वंचित समाज इंसाफ पार्टी की सर्वेश उर्फ शबनम तथा निर्दलीय चांदवीर सिंह, जगदीश सिंह, मनोहर व विजय की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन

बढ़ापुर विधानसभा सीट 19 पर पहली बार चुनाव लड़े सुशांत कुमार जीत गए। यहां कुल 222149 वोट पड़े थे। यहां जमानत बचाने के लिए प्रत्याशियों को 37 हजार 24 वोट चाहिए थे, लेकिन दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेेस के हुसैन अहमद अंसारी व बसपा के फहद यजदानी की ही जमानत बची। रालोद की राधा सैनी, गरीब क्रांति पार्टी के अजय कुमार, भारतीय सुभाष सेना के टोढ़ा सिंह, भारतीय हरित पार्टी निहाल सिंह, पीस पार्टी के बृजेश, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के समलेश सैनी तथा निर्दलीय आबिद अंसारी, पूर्व विधायक डा. इंद्रदेव सिंह, कुलवीर सिंह, गजाला तौसिफ, चंद्रशेखर, जयपाल सिंह, ताहिर हुसैन, निर्मल मिश्रा, मुकुल, मोनिका अहलावत, रोहिताश, शैलेंद्र प्रताप, साधना सिंह की जमानत जब्त हो गई।
धामपुर विधानसभा सीट 20 पर भाजपा के अशोक राणा ने परचम लहराया। यहां कुल 192961 वोट पड़े। यहां प्रत्याशी को जमानत बचाने के लिए 32 हजार 160 वोट चाहिए थे, लेकिन दूसरे नंबर पर रहे सपा से मंत्री मूलचंद चौहान व बसपा विधायक मो. गाजी ही जमानत जब्त नहीं हुई। रालोद के नईमुद्दीन, भारतीय मोमिन फ्रंट की कैंपी, अंबेडकर नेशनल कांग्रेस के फिरासत, अखंड समाज पार्टी के भूपेंद्र कुमार तथा निर्दलीय मोहम्मद दानिश व लक्ष्मण की जमानत जब्त हो गई।
नहटौर विधानसभा 21 से विधायक ओम कुमार लगातार दूसरी बार जीते। यहां कुल 188207 वोट पड़े। अपनी जमानत बचाने के लिए प्रत्याशियों को 31367 वोट चाहिए थे, लेेकिन दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी मुन्नालाल प्रेमी व बसपा के विवेक सिंह ही अपनी जमानत बचा सके। रालोद के चंद्रपाल वाल्मीकि, गरीब क्रांति पार्टी के नैपाल, उत्तर प्रदेश रिपब्लिकन पार्टी के रंजीत सिंह, भारतीय मोमिन फ्रंट की सुनीता सिंह तथा निर्दलीय गजराज सिंह, जितेंद्र सिंह, निर्मला देवी व प्रेम सिंह की जमानत जब्त हो गई।
बिजनौर विधानसभा 22 से भाजपा प्रत्याशी सुचि चौधरी विधायक बनीं। यहां कुल 245771 वोट पड़े थे। अपनी जमानत बचाने के लिए प्रत्याशियों को 40 हजार 961 वोट चाहिए थे। यहां दूसरे नंबर पर रहीं सपा विधायक रुचिवीरा व बसपा के रशीद अहमद छिद्दू ही अपनी जमानत बचा सके। रालोद के राहुल सिंह, गरीब क्रांति पार्टी के गौरव कुमार, ऑल इंडिया माइनोरिटीज फ्रंट के परवेज अकील, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के बेगराज, भारतीय मोमिन फ्रंट के भूपेंद्र सिंह तथा निर्दलीय रफीक अहमद व राहुल कुमार की जमानत जब्त हो गई।
चांदपुर सीट पर भाजपा की कमलेश सैनी जीतीं। यहां कुल 218484 वोट पड़े थे। यहां प्रत्याशियों को जमानत बचाने के लिए 36 हजार 414 वोट चाहिए थे, लेकिन दूसरे नंबर पर रहे बसपा विधायक मो. इकबाल व सपा के मो. अरशद ही जमानत बचा सके। कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के अमर सिंह, कांग्रेस के शेरबाज खान, रालोद के एसके वर्मा, पीस पार्टी के फरमान तथा निर्दलीय इलयास, जगत सिंह, भूपेंद्र व रामचरण की जमानत जब्त हो गई।
नूरपुर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान लगातार दूसरी बार विधायक बने। यहां कुल 203108 वोट पड़े। यहां जमानत बचाने के लिए प्रत्याशियों को 33 हजार 851 वोट चाहिए थे। यहां दूसरे नंबर पर रहे सपा के नईमुल हसन और बसपा के गौहर इकबाल ही अपनी जमानत बचा सके। रालोद के योगेश कुमार उर्फ टिल्लू त्यागी, पीस पार्टी के महबूब, अखंड समाज पार्टी के राजपाल, महान दल के विजयपाल सिंह तथा निर्दलीय अमित कुमार सिंह, दिनेश कुमार, रावेंद्र कुमार व हरस्वरूप की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें