बिजनौर। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत भारत सरकार से धनराशि प्राप्त होने के उपरांत शासन की अनुमति से छात्रों के खातों में धनराशि प्रेषण की कार्रवाई प्रक्रिया में है। संस्थाओं के अनुसूचित जाति के जिन छात्रों का डाटा स्टेटस से अंडर प्रोसेस प्रदर्शित हो रहा है, वे छात्र अपने बैंक खातों को सही व क्रियाशील रखें। इससे अंडर प्रोसेस डाटा के रूप में प्रदर्शित अनुसूचित जाति के छात्रों को दी जा रही छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि उनके बैंक खातों में बिना किसी व्यवधान के अंतरित हो सके।
आर्थिक मदद की मांग
बिजनौर। मेरठ के गांव हिमायुपुर निवासी प्रवीण गुप्ता ने सांसद भारतेंद्र सिंह को दिए ज्ञापन में बताया कि वह बिजनौर लोकसभा के अंतर्गत निवास करता है। वह लीवर कैंसर से पीड़ित है। उसकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। उसके परिवार में कोई अन्य कमाने वाला नहीं है। परिवार भुखमरी की कगार पर है। वह दवाइयों का खर्च वहन नहीं कर सकता है। उसने सांसद से आर्थिक मदद की मांग की है।