मुजफ्फरनगर। बघरा में भाजपा नेता यशपाल बालियान ने लोगों के साथ एक बैठक की और लोगों को भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के हितों में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने आयुष्मान, स्वावलंबन, उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान, श्रममान धन आदि विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। बघरावासियों ने प्रस्तावित पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए बाईपास बनाए जाने के विरोध करते हुए अपनी बात रखी। इस पर भाजपा नेता ने विषय को संपूर्णता के साथ समझते हुए आश्वासन दिया कि बघरा वासियों के सुझाव व मांग को पूर्ण विचार कर उचित निर्णय लेने हेतु सक्षम अधिकारियों और संबद्ध मंत्रालय के संज्ञान में लाया जाएगा। भाजपा नेता बालियान ने उपस्थित लोगों से केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे सर्व समाज हित व देश की उन्नति के कार्यों के दृष्टिगत आने वाले लोकसभा चुनाव में बिना किसी भ्रम के भाजपा के प्रत्याशी को जिताकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पुन: भाजपा सरकार बनाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सतेंद्र सैनी, मनोज सैनी, मोईन अहमद, फिरोज जमाल, बिक्रम, इमरान व गुल्लू आदि उपस्थित रहे।