वाहन की टक्कर से वृृृृृृद्धा सहित चार घायल
मोरना। भोपा क्षेत्र के गांव शुकतीर्थ निवासी अमीर अहमद अपने परिवार के साथ शुकतीर्थ खादर क्षेत्र में स्थित करनल के डेरे पर रहकर मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। शुक्रवार को अमीर अहमद अपनी 60 वर्षीय पत्नी महमूदा, पुत्री अफसाना व पांच वर्षीय पौत्र साहिल के साथ बाइक द्वारा मोरना खरीदारी करने आया था। शुक्रवार की देर शाम खरीदारी करने के बाद जब वह घर लौट रहा था, तभी शुकतीर्थ रोड पर स्थित रजवाहे के पास वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना लाया गया। प्राथमिक उपचार महमूदा को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया।