फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत स्नान पर्व का प्रयागराज से लाइव प्रसारण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत स्नान पर्व का प्रयागराज से लाइव प्रसारण आज
विज्ञापन

नजीबाबाद। नजीबाबाद केंद्र की कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर चड्ढा राष्ट्रीय प्रसारण के अंतर्गत प्रयागराज से 10 फरवरी को वसंत पंचमी स्नान पर्व का आकाशवाणी पर आंखों देखा हाल सुनाएंगी। प्रसारण प्रात: 7:05 बजे से आकाशवाणी दिल्ली-नजीबाबाद सहित समस्त आकाशवाणी केंद्रों से किया जाएगा।
विज्ञापन

आकाशवाणी महानिदेशालय ने राष्ट्रीय प्रसारण के अंतर्गत प्रयागराज में आयोजित कुंभ महापर्व पर आकाशवाणी दिल्ली से समूचे देश में विशेष स्नान पर्वों का आंखों देखा हाल प्रसारित करने का अभियान चलाया है। 10 फरवरी को प्रयागराज में वसंत पंचमी पर विशेष स्नान पर्व का आंखों देखा हाल दिल्ली केंद्र के माध्यम से पूरे देश के आकाशवाणी केंद्र रिले करेंगे। आंखों देखा हाल प्रात: 7:05 बजे से 7:55 बजे तक और प्रात: 9:15 बजे से 10 बजे तक प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र की कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर चड्ढा प्रयागराज के संगम नोज कमेंट्री बूथ से अपने साथी कमेंटेटर श्रीयुत श्रीकृष्ण के साथ वसंत पंचमी स्नान पर्व का लाइव आंखों देखा हाल सुनाएंगी। महानिदेशालय ने प्रयागराज के तीन अन्य कमेंट्री बूथ से वसंत पंचमी स्नान पर्व का आंखों देखा हाल सुनाने के लिए आकाशवाणी के अन्य केंद्रों से डॉ. राम नरेश त्रिपाठी, आशुतोष सुंदरम, डॉ. हरिदत्त शर्मा, डॉ. ब्रजेंद्र नारायण, देश दीपक मिश्र, पांडुरंग पुराणिक को आंखों देखा हाल सुनाने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें