फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में धीरज और सीमा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ में धीरज और सीमा ने मारी बाजी
विज्ञापन

बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में आयोजित षष्ठ आरके जैन मेमोरियल जिला स्तरीय एथलेटिक मीट में 1500, 5000 मीटर पुरुष और महिला दौड़ में धीरज कुमार और सीमा चौधरी ने परचम लहराया। इस अवसर पर अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने सफलता के झंडे गाड़े।
बृहस्पतिवार को वर्धमान कॉलेज में जिला स्तरीय एथलीट मीट का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वर्धमान कॉलेज जिले की शान है। यह कॉलेज जिले को पहले भी होनहार खिलाड़ी दे चुका है। इसके छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस अवसर पर प्राचार्य सीएम जैन, आयोजक शांतनु सिंह काकरान, जेके विश्वकर्मा, डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ. बबीता चौधरी, डॉ. संजय त्यागी, डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. देवेंद्र गंगवार, डॉ. अंजू बंसल, डॉ. जूही अग्रवाल, डॉ. सोनल शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों ने लहराया परचम
छात्रा वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में वर्धमान कॉलेज की काजल, बरखा चौधरी, एसपी कॉलेज चांदपुर की सृष्टि चौधरी, छात्र वर्ग गोला फेंक प्रतियोगिता में एकेडीएम कॉलेज बोहरा के हिमांशु, गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज चांदपुर के सार्थक मुद्गल, मंडावर डिग्री कॉलेज के कुणाल राजपूत, 1500 मीटर दौड़ में वर्धमान कॉलेज के धीरज कुमार, आरपीएस हल्दौर के आबिद, गहलोत कॉलेज हल्दौर के अभिषेक कुमार, छात्रा वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में वर्धमान कॉलेज की सीमा चौधरी, एकेडीएम बोहरा की नीरु, वर्धमान की आरजू क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
छात्र वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में धीरज कुमार, सौरभ कुमार, विनीत कुमार, छात्राओं की 5000 मीटर दौड़ में सीमा चौधरी, हिमानी शर्मा, रोजी, छात्र वर्ग की जेबलिन थ्रो में गुलाब सिंह कॉलेज चांदपुर के सार्थक मुद्गल, मंडावर डिग्री कॉलेज के कुनाल राजपूत, वर्धमान के मंजीत सिंह, छात्रा वर्ग में एसपी कॉलेज तिगरी की सृष्टि चौधरी, वर्धमान की कंचन तोमर, देवता पीजी कॉलेज की मोनिका कुमारी, छात्रों की त्रिकूद में कृष्णा कॉलेज के विक्रम साना, वर्धमान के सुधांशु सिंह, आरपीएस हल्दौर के पंकज कुमार, छात्रा वर्ग से एकेडीएम कॉलेज बोहरा की प्रेरणा शर्मा, नीतू शर्मा, वर्धमान की काजल रानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

छात्रों की 200 मीटर सीनियर दौड़ में बोहरा के किशोर कुमार, एसपी कॉलेज के सुधांशु, साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद के मुकुल राठी, छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में देवता कॉलेज की मोनिका कुमारी, वर्धमान की स्वाति यादव, देवता कॉलेज की टीना कुमारी, छात्रों की 200 मीटर जूनियर में डीएमआई कॉलेज के अमित शर्मा, आरजेपी के आशु, आरएचएसआई कॉलेज के राजेंद्र, छात्राओं की 200 मीटर में केआईसी की प्राची अहलावत, एचआई कॉलेज के आंचल चौधरी, केपीएस के वंशिका चौधरी, सीनियर छात्र लंबी कूद में कृष्णा कॉलेज के विक्रम साना, आरपीएस के पंकज कुमार, वर्धमान के तनुराज सिंह, छात्राओं में प्रेरणा शर्मा, एकेडीएम की काजल, वर्धमान की नीतिका शुक्ल, जूनियर छात्र में डीजेआईसी के विशाल सिंह, डीडीपीएस के निशांत कुमार, बीपीएस के हर्ष कुमार, छात्रा में एनजेआईसी की स्वाति शर्मा, डीजेआई की डॉली, एमएमआईसी की दीपाली चौधरी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें