फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंजर्स शिविर के समापन पर बनाए तंबू और पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सेवा धर्म निभाते हैं रोवर्स और रेंजर्स’
विज्ञापन

नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय के पांच दिवसीय रेंजर्स शिविर के समापन पर छात्राओं ने आकर्षक तंबू और पुलों का निर्माण किया। रमा जैन कन्या महाविद्यालय के निदेशक डॉ. केसी मठपाल, प्राचार्या डॉ. दीप्ति गुप्ता, रेंजर्स टीम लीडर डॉ. सविता वर्मा के निर्देशन में रेंजर्स शिविर के अंतिम दिन छात्राओं ने तंबू और पुल निर्माण किए। मुख्य अतिथि भारत स्काउड गाइड बिजनौर के जिला सचिव सतपाल मलिक ने रेंजर्स द्वारा निर्मित तंबू और पुलों का निरीक्षण किया। निदेशक डॉ. केसी मठपाल ने रोवर्स रेंजर्स से सेवा भावना को जीवन का लक्ष्य बनाने की सलाह दी। शिविर के अंतिम दिन ट्रेनर ऋतु रानी ने रेंजर्स को गांठ बांधना, पुल बनाना, टेंट निर्माण, बिना बर्तन खाना बनाना, रात्रि में तारों द्वारा दिशाओं का ज्ञान करना, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन तथा आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया। शिविर में रुपाली, शालू, ईरम, अलीना, समरीन, इकरा, राहिल, नैना, नाजरीन, रेशमा, पल्लवी, पायल, सुकीर्ति, नीशू, महक, आंचल, निधि, संजना, साक्षी, आकृति, विजयपाल, आस्था, सनुबी, आमना सहित अनेक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिविर आयोजन में डॉ.मृदुला त्यागी, डॉ. इंदु लाहोटी, डॉ. रत्ना गर्ग, डॉ. भावना अरोड़ा, डॉ. नीति शर्मा, डॉ. पूनम अग्रवाल, डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. अनम, डॉ. नीतू तिवारी, ज्योति पाल, नेहा गौड़, श्वेता, डॉ. वरुण ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें