जैविक खाद और सहफसली खेती अपनाने पर जोर
हरेवली। कृषक जागरूकता योजना के अंतर्गत हरेवली सहकारी समिति के प्रांगण में मेला गोष्ठी का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं भूमि संरक्षण विभाग परियोजना के अधिकारियों ने किसानों को जैविक खाद बनाने तथा अधिक पैदावार लेने को जैविक खाद का प्रयोग की विधि के बारे में विस्तार से बताया गया। रासायनिक खाद से होने वाले नुकसान से भी चेताया।
बृहस्पतिवार को हरेवली सहकारी समिति के प्रांगण में कृषि विभाग की ओर से गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य कपिल कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज कुमार, उप परियोजना के योगेंद्र पाल सिंह योगी, एमडी शिव बहादुर, रवींद्र कुमार, मनीष कुमार, मुनेश कुमार, सुमित अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार ने किसानों को जैविक खाद बनाने की विधि बताई। जैविक खाद से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से समझाया गया। अधिक उपज लेने के लिए सहफसली खेती पर जोर दिया। गोष्ठी में विजय सिंह, उदय सिंह, ध्यान सिंह, मनोज कुमार, राकेश कुमार, बलवंत सिंह, राम सिंह, सुरेश कुमार, रईस अहमद, विजय सिंह चौहान, पूर्व प्रधान शाहनगर कुराली, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।