फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मंडावली। ग्राम रामनगर में शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने पर ग्रामीण लामबंध हो गए। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से शौचालय निर्माण की जांच कराने की मांग की। मंडावली क्षेत्र के गांव रामनगर में शौचालय निर्माण कार्य चल रहा है। शौचालय निर्माण में अनियमितता बरतने से ग्रामीणों में रोष है। शौचालय निर्माण में घटिया ईंट और मिट्टी मिला रेत इस्तेमाल करने पर ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों धनीराम, अनुज, मंगत सिंह, वीर सिंह, सुखपाल सिंह, पीतम सिंह, नत्थू सिंह, ललित, महिपाल, रवि कुमार, अरविंद, जितेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शेर सिंह ने ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान शासन के मानक को ताक में रखकर मनमाने ढंग से शौचालय का निर्माण कर रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शौचालय निर्माण की जांच कराने की मांग की। उधर ग्राम प्रधान लाल सिंह ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें