फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने किया थाने का वार्षिक निरीक्षण
विज्ञापन

हल्दौर। एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्रा ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाने में अभिलेखों की बारीकि से जांच की। उन्होंने कुछ कांस्टेबलों पर मानक के अनुसार जूते न पहनने व जेबों में सीटी न मिलने पर नाराजगी प्रकट की। सोमवार दोपहर एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्रा ने थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना और थाने के अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने शस्त्रों और मालगोदामए मैस आदि की जांच की। इस बीच एसपी संजीव त्यागी भी थाने पहुंच गए। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा को रात्रि में गश्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और चौकीदारों को सम्मानित किया। नगरपालिका अध्यक्ष अमर सिंह उर्फ पम्मी ने पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल मारवाड़ी, ग्राम प्रधान वरुण प्रताप हनी, बलराम शर्मा, राजेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनवर हुसैन, भाजपा नगर अध्यक्ष दर्पण रावल, भूपेंद्र चौधरी, डॉ. अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने छात्र को पीटा
बिजनौर। स्कूल देर से आने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने एक छात्र को पीटकर धक्का दे दिया। जिससे छात्र के हाथ में फ्रैक्चर आ गया है। इस मामले में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। गांव पमड़ावली निवासी भूपेंद्र का पुत्र हर्ष आरजेपी इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र है। हर्ष को सोमवार को स्कूल आने में थोड़ी देर हो गई। स्कूल पहुंचते ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने हर्ष से देर से आने का कारण मालूम करके उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और छात्र को धक्का दे दिया। छात्र के एक हाथ में फ्रैक्चर आ गया। छात्र ने यह बात परिजनों को बताई। छात्र के पिता भूपेंद्र ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें