पुलिस ने पिस्टल के साथ बदमाश दबोचा
बिजनौर। पुलिस ने कांशीराम कालोनी में रह रहे एक बदमाश को पिस्टल के साथ दबोच लिया। बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए पिस्टल लिए घूम रहा था। पकड़े जाने पर बदमाश और पुलिस में हाथापाई हुई।
पुलिस को सूचना मिली कि चांदपुर थाने के गांव कुलचान निवासी बदमाश विनीत कुमार बिजनौर में रामलीला मैदान के पास कांशीराम कालोनी में पिस्टल लेकर जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने दरोगा राजकुमार राणा के साथ दो पुलिस कर्मियों ने कालोनी में दबिश देकर विनीत को दबोच लिया। विनीत और पुलिस टीम में हाथापाई भी हुई। विनीत ने भागने का भी प्रयास किया। विनीत के पास से 32 बोर का पिस्टल व पांच कारतूस बरामद हुए है। विनीत ने पुलिस को बताया कि वह किसी घटना को अंजाम देने के लिए पिस्टल लेकर आया था। मुकदमे की तारीख पर वह बिजनौर आया हुआ था। पुलिस के मुताबिक विनीत कुमार पर चांदपुर थाने में हत्या व अपहरण के मामले में गैंगेस्टर भी लगी है। अब विनीत का चालान कर दिया है।