फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मिलेंगे यूपीसीए के फार्म, अंतिम तिथि 20 जनवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से मिलेंगे यूपीसीए के फार्म, अंतिम तिथि 20 जनवरी
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के अंडर-14, 16, 19, 23 के आवेदन फार्म पांच जनवरी से दोपहर 03:30 बजे से नेहरू स्टेडियम स्थित क्रिकेट नेट पर दिए जाएंगे। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र लाकर फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सारस्वत के अनुसार यूपीसीए के फार्म उनके पास आ गए हैं। पांच जनवरी से नेहरू स्टेडियम स्थित क्रिकेट नेट से दोपहर 03:30 बजे से उनसे प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके बाद शाम छह से आठ बजे तक सदर बाजार स्थित सचदेवा क्लॉथ हाउस से मानव सचदेवा से फार्म प्राप्त करें। अंडर-14, 16, 19, 23 फार्म के साथ आधार कार्ड या जन्म प्रमाणपत्र की छाया प्रति लाना अनिवार्य है। रजिट्रेशन फीस 300 रुपये है। उन्होंने बताया कि यदि कोई खिलाड़ी अलग अलग वर्ग में एक से अधिक फार्म भरना चाहता है तो फार्म की संख्या के अनुसार फीस जमा करनी होगी। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। नागेंद्र ने बताया कि फार्म ब्लैक बॉल पैन से भरे होने चाहिए। अंतिम तिथि के बाद ट्रायल कराए जाएंगे। ट्रायल की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की जिला स्तरीय टीम बनाई जाएगी। इसके बाद जिला स्तरीय मैच कराए जाएंगे और जोनल मैच मेरठ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें