फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग अव्वल लाने को नगरवासी करें सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता रैंकिंग अव्वल लाने को नगरवासी करें सहयोग
विज्ञापन

नगीना । स्वच्छ भारत मिशन व स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा 2018 के अंतर्गत नगर पालिक के वार्ड दो की गठित स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की बैठक में नगर में स्वच्छता व्यवस्था को और दुरुस्त करने की अपील की गई। साथ ही लोगों से नगर पालिका को स्वच्छता रैंकिंग में पहले नंबर पर लाने के लिए सहयोग करने को कहा।
मोहल्ला लाल सराय मुनीम चौक पर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नगर में खुले में शौच करते हुए पकड़ा गया तो उसे तीन माह तक की जेल हो सकती है। उन्होंने कहा कि नगीना खुले में शौचमुक्त हो चुका है। यदि फिर भी किसी घर में शौचालय नहीं है तो उस घर में शौचालय बनवाया जाए।
विज्ञापन

ईओ ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने में यदि नगरवासियों का पूरा सहयोग मिला तो नगीना नगर पालिका जल्द ही सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर कूड़ा डालता पाया गया तो पहले दो बार तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा तथा तीसरी गलती पर जेल भी हो सकती है। बैठक में प्रधान लिपिक मदन पाल, लिपिक लाल बहादुर वाल्मीकि, सभासद लोकेश देवी, पूर्व सभासद बदर मुनीर, युवा व्यापारी गौरव गोयल, रोहित कुमार, जहीर अहमद, वीरेंद्र, करन सिंह, रामू सिंह, हेम सिंह, रामगोपाल, रमन कुमार आदि मौजूद रहे।

नगीना पार्क का किया निरीक्षण
नगीना। नगर पालिका चेयरपर्सन पति व पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान ने नगीना पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां खराब पड़ी लाइटें व टूटी हुई सड़क देखकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान ने बृहस्पतिवार को पालिका द्वारा बनवाई जा रही सड़क का निरीक्षण कर ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। खलीलुर्रहमान ने मौके पर पालिका के जेई मनोज कुमार, सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, प्रधान लिपिक मदन पाल को 24 घंटे के भीतर पार्क की टूटी सड़क ठीक कराने और पार्क में विशेष सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक से पार्क गेट पर खड़े वाहनों को हटवाने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें