फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की संगोष्ठी आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
‘उर्दू के उत्थान का प्रयास करें शिक्षक’
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ ने उर्दू भाषा के उत्थान के लिए भरपूर प्रयास करने, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान पर काम करने सहित सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में सहयोग करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी तनवीर अहमद निर्देशन में संगोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने हिंदी के साथ उर्दू के उत्थान के लिए भरपूर प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उर्दू हिंदुस्तान की जुबान है। तनवीर अहमद ने हिंदी और उर्दू को दोनों भाषाओं को बराबर सम्मान देने, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने सरकार की जन कल्याण योजनाएं जैसे पर्यावरण बचाओ अभियान, पॉलिथीन मुक्त भारत, प्रदूषण हटाओ अभियान में सहयोग करने की बात कही। तनवीर अहमद ने बताया कि हाल ही में अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक के प्रदेश अध्यक्ष चौ. वासिल अली ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें उन्हें प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर परवेज आलम, मुश्ताक, फिरोज अहमद, जियाउर्रहमान अंसारी, इमामुद्दीन सिद्दीकी, जाकिर, हाजी अब्दुल फरीद, इमरान पाशा, अमीन अंसारी, शाहिस्ता खान, साजिद अहमद, वसीम अहमद, कासिम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें