सौरभ सिंघल ने पीड़ित परिवार की मदद
बिजनौर । नमामि गंगे के जिला संयोजक सौरभ सिंघल ने बृहस्पतिवार को गांव रूखडियों पहुंचकर हादसे में मरी दंपत्ति के बच्चों को 15 हजार की धनाराशि व खाने पीने का सामान सहायता के रूप में दिया। सीडीओ ने पीड़ित के घर पर शौचालय बनवाने को कहा।
नहटौर थाने के गांव रूखडिया निवासी महेश कुमार व उसकी पत्नी सुमन देवी की मंगलवार की सुबह नहटौर में ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई थी। दोनों साइकिल पर सवार थे। दोनों की मौत के बाद पांच बच्चों की परवरिश करने वाला कोई नही बचा है। बृहस्पतिवार को नमामि गंगे के जिला संयोजक सौरभ सिंघल , भरत गर्ग के साथ गांव रूखडिया पहुंचें। सौरभ सिंघल ने बच्चों को 15 हजार रुपये व खाने पीने का सामान दिया। बच्चों ने कहा कि उनके घर पर शौचालय तक नही नही है। सौरभ सिंघल ने सीडीओ से महेश के घर पर शौचालय बनवाने की मांग की। बच्चों की मदद के लिए पांच साल तक हर माह तीन हजार रुपये देने को कहा।