फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किरतपुर में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने किरतपुर में की छापामारी
विज्ञापन

नजीबाबाद/किरतपुर। एसडीएम नजीबाबाद ने किरतपुर में सीमेंट के खंभे बनाने वाली एक फैक्ट्री पर रेत-बजरी का अवैध स्टॉक पकड़ा। डीएम को बिना लाइसेंस बड़े पैमाने पर खनन सामग्री रखने की रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने किरतपुर के गिरिराज जी इंडस्ट्रीज पर बृहस्पतिवार की शाम छापा मारा। जी इंडस्ट्रीज द्वारा बिजली के सीमेंट के खंभे बनाए जाते हैं। एसडीएम के अनुसार निरीक्षण के दौरान रेत-बजरी का बड़े पैमाने पर अवैध भंडारण मिला। जांच में कंपनी के कर्मचारी रेत-बजरी का स्टॉक रखने का लाइसेंस भी नहीं दिखा पाए। एसडीएम ने प्रथम दृष्टया जांच में तीन हजार घन मीटर रेत-बजरी का अवैध स्टॉक पकड़ने की रिपोर्ट डीएम को भेजी है। उन्होंने कहा कि छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें