फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फव्वारा सिंचाई प्रणाली पर नब्बे प्रतिशत तक अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उद्यान विभाग की ओर से चल रही विभिन्न योजनाओं में किसानों को अनुदान दिया जाना है। जिसके लिए आवेदन मांगे जाने लगे हैं। बागवानी, सब्जी उगाने से लेकर फव्वारा सिंचाई प्रणाली पर अनुदान की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तह आम, अमरूद, लीची की बागवानी और केला-गन्ना की खेती में टपक सिंचाई पद्धति की स्थापना पर 26504 रुपये से 116000 तक अनुदान दिया जाएगा। हरी पत्तेदार सब्जियों चना, मटर, सरसों, आलू आदि की सिंचाई फव्वारा पद्धति करने पर 25186 रुपये से 69528 रुपये प्रति हेक्टेयर की लागत आती है। जिस पर लागत का 80 से 90 प्रतिशत प्रति हेक्टेयर तक का अनुदान दिया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में जनपद में कुल 413 हेक्टेयर का लक्ष्य तय किया गया है। जिसके लिए 233 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है। योजना से जनपद के लगभग पांच किसानों को लाभ मिलेगा। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों का चयन किया जाना है। किसान पंजीयन कराकर योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट यूपी एग्रीकल्चर डॉट कॉम पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें