किसानों के हक के लिए सपा ने भरी हुंकार
बिजनौर, 26 जुलाई
सपा ने किसानों के गन्ने की बकाया धनराशि का भुगतान कराने को कमर कस ली है। जिले की सभी चीनी मिलों पर 29 जुलाई को प्रदर्शन कर धरना देने की रूपरेखा तैयार की गई है। चीनी मिलों के गेट पर दिए जाने वाले धरने प्रदर्शन के लिए प्रभारी भी तैनात किए गए हैं।
सपा के जिला प्रवक्ता अखलाक पप्पू ने बताया कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिले की सभी चीनी मिलों के गेट पर एक साथ 29 जुलाई को प्रदर्शन कर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर राज्यपाल के नाम अलग अलग मांग पत्र भी सौंपा जाएंगेे। चीनी मिलों के गेट पर प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले नेताओं के नामों की घोषणा भी कर दी गई है। स्योहारा चीनी मिल पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव व नूरपुर क्षेत्र के विधायक नईमुल हसन, धामपुर चीनी मिल पर पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान व पूर्व सांसद यशवीर सिंह, बुंदकी चीनी मिल पर नगीना के विधायक मनोज पारस, नजीबाबाद चीनी मिल पर विधायक तसलीम अहमद, बरकातपुर चीनी मिल पर जिला महासचिव महमूद कुरैशी व पूर्व सांसद शीशराम रवि, बिजनौर चीनी मिल पर पूर्व विधायक रुचि वीरा, बिलाई चीनी मिल पर पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, अफजलगढ़ चीनी मिल पर पूर्व राज्यमंत्री शेख सुलेमान, पूर्व चेयरमैन कमरूल इस्लाम, चांदपुर चीनी मिल पर पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश धरने प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे। सपा के सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग करने का आह्वान किया गया है।