फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर शिक्षकों मिलेगा अन्तर जनपदीय तबादलों का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों मिलेगा अंतर जनपदीय तबादलों का तोहफा
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादलों का रास्ता साफ कर दिया है। ईद से पूर्व शिक्षकों को गृह जनपद में तबादलों का तोहफा मिलेगा। शासन ने 14 जून को तबादला सूची जारी करने के आदेश दिए हैं। जिले के 280 शिक्षकों ने अपने जनपद में तबादला कराने के लिए जनवरी के महीने में आवेदन किया था।
अंतर जनपदीय तबादलों के लिए छह महीने पहले अर्जी लगाने वाले शिक्षकों के लिए ईद का त्योहार खुशी लेकर आ रहा है। शासन ने ईद से पहले ही तबादला सूची जारी करने की तैयारी कर ली है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने 14 जून को अंतर जनपदीय तबादला सूची जारी करने को कहा है। इससे शिक्षकों में खुशी है। जनवरी 2018 को शिक्षकों ने अंतर जनपदीय तबादले के लिए आवेदन किए थे। शिक्षकों को मार्च के महीने में गृह जनपद में जाने की उम्मीद थी। पर ऐसा नहीं हुआ। शिक्षा सत्र बिना तबादले के ही बीत गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 280 शिक्षकों ने अपने गृह जनपद में जाने के लिए आवेदन किया हुआ है। शिक्षकों को उम्मीद थी कि ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने से पूर्व ही तबादला सूची जारी हो जाएगी। पर शासन ने ईद के बडे़ त्योहार से पहले तबादला सूची जारी करने के निर्णय से शिक्षकों के चेहरे खिले हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सुहेल अख्तर बेग, सुधीर राणा, संजीव कुमार , देवेंद्र सिंह का कहना था कि तबादला नहीं होने से काफी शिक्षक परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें