फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार व भाजपा में विवाद नहीं-अवनी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार और भाजपा में विवाद नहीं: अवनी सिंह
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान उनके परिवार व भाजपा में कोई विवाद नहीं था। सब चुनाव में उनके साथ थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने महागठबंधन कोई मायने नहीं रखता है। चुनाव में हार-जीत लगी रहती है। चुनाव में किसी एक को जीतना था। वह मजबूती के साथ चुनाव लड़ी हैं। उनके पति विधायक स्व.लोकेंद्र चौहान को पिछले चुनाव में 79 हजार वोट मिले थे। उन्हें पति से ज्यादा 89 हजार वोट मिले हैं। आने वाले चुनाव में भाजपा की जीत होगी। 2019 का चुनाव भाजपा मजबूती के साथ लड़ेगी।
विज्ञापन


क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे : नईमुल
सपा प्रत्याशी नईमुल हसन का कहना है कि यूपी की जनता भाजपा से परेशान हो गई है। वे क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे। जनता ने जो उन पर विश्वास किया है उस पर खरा उतरेंगे। उन्हें जनता के बीच में रहना है। मतदान के दिन भयंकर गर्मी होने के बाद भारी संख्या में ईवीएम खराब हो गईं। मतदाताओं को बिना मतदान किए ही बूथों से घर जाना पड़ा। प्रशासन का व्यवहार भी ठीक नहीं था। अगर यह परेशानी नहीं आती तो 20 हजार से ज्यादा वोटों से उनकी जीत होती। वह जनता की सेवा के लिए हर समय तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें