फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन दिलाए जाने की मांग को लेकर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन के लिए परिवार के साथ धरने पर बैठा कर्मचारी
विज्ञापन

नगीना। नगरपालिका नगीना के सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी पेंशन दिलाए जाने की मांग को लेकर दोपहर में परिवार के साथ धरने पर बैठ गया। सूचना मिलते ही पालिका कर्मचारी धरना स्थल पर पहुंचे और पेंशन, ग्रेच्युटी संबंधी पत्र देकर शीघ्र धनराशि खाते में भिजवाने का विश्वास दिलाया।
मोहल्ला लाल सराय निवासी मोहम्मद इस्माइल नगरपालिका परिषद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से 31 मई 2017 को सेवानिवृत्त हुआ था। उसकी नगरपालिका पर 21 महीनों की ग्रेच्युटी, अब तक की पेंशन का भुगतान नहीं हुआ। वह वर्तमान में बीमार है, उसकी पांच बेटियां शादी योग्य हैं। इस्माइल का कहना है कि सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन एक साधन है। वह अपनी पेंशन और ग्रेच्युटी की रकम के लिए नगरपालिका कार्यालय के चक्कर काटता काटता थक गया, लेकिन पालिका के अधिकारी उसकी पेंशन बनवाने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने नगरपालिका के दो कर्मचारियों पर पेंशन बनवाने के नाम पर रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया। मोहम्मद इस्माइल बृहस्पतिवार दोपहर पत्नी अफरोज जहां, पुत्रियों फरजाना, अफसाना, अफसा, आयशा, नायला के साथ गांधी मूर्ति के पास धरने पर बैठ गया। सूचना पर वरिष्ठ लिपिक मुनीर अहमद, एक अन्य पालिका लिपिक धरना स्थल पर पहुंचे और एक पेंशन संबंधी पत्र इस्माइल को सौंप दिया। आश्वासन दिया कि पांच मई तक उसकी पेंशन और ग्रेच्युटी की रकम उसके खाते में पहुंच जाएगी। उसकी फाइल आयुक्त मुरादाबाद के यहां से पास होकर पालिका पहुंच चुकी है। बाद में मोहम्मद इस्माइल का परिवार घर लौट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें