निगम ने जमा बिल नहीं किया ऑनलाइन
रेहड़। भाकियू की बैठक किसानों ने विद्युत निगम पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। किसानों का आरोप है कि एक साल पहले विद्युत निगम जमा किया गया बिजली का बिल अभी तक ऑनलाइन नहीं किया गया। बिल में उपभोक्ताओं पर पिछला बकाया भी भेजने का आरोप लगाया है।
सोमवार को बादीगढ़ चौराहे पर भाकियू मंडल सचिव रमेशचंद शेखावत के आवास पर आयोजित बैठक में जिला संगठन मंत्री देवेंद्र कौशिक ने कहा कि विद्युत निगम की लापरवाही का ठीकरा उपभोक्ताओं के सिर पर फूट रहा है। उपभोक्ताओं को निगम आर्थिक चोट पहुंचा रहा है। आरोप है कि जिन उपभोक्ताओं ने गत वर्ष बिजली का बिल जमा कर दिया, उसे भी अभी तक ऑनलाइन नहीं किया गया। जबकि उपभोक्ताओं को जो बिजली का बिल भेजा जा रहा है, उसमें भी पिछला बकाया जोड़कर भेज दिया। ऐसे में उपभोक्ता परेशान है। उन्होंने एसई से प्रकरण में जांच कर बिल की जमा रकम को ऑनलाइन कराने की मांग की। साथ ही दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष जसपाल सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, डा. राजपाल सिंह, डा. गजेंद्र सिंह, पुखराज सिंह, घासीराम, सुरेश सिंह, विशंभर सिंह, कैलाश चौहान, दिगंबर सिंह आदि किसान रहे। उधर, जेई रणजीत सिंह मौर्य का कहना है कि कुछ गलतियां हुई हैं, उन्हें सुधार करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।