फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान 27 मार्च के बिजनौर कूच के लिए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भाकियू 27 मार्च के बिजनौर कूच के लिए तैयार है। यूनियन के शीर्ष नेताओं ने सोमवार को तैयारियों पर बिंदुवार चर्चा की। यूनियन ने किसानों के इकट्ठा होने के लिए चार प्वाइंट बनाए हैं। प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक की है।
विज्ञापन

किसान 27 मार्च को अपनी मांगों को लेकर बिजनौर कूच करेंगे। जिला अध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली वाली सभी सड़कों की घेराबंदी रहेगी। किसान ट्रैक्टर ट्रालियों से पहुंचेंगे। किसानों के कट्ठा होने के लिए झालू रोड पर काली मंदिर, नगीना रोड पर गढ़ी, नजीबाबाद रोड पर सेंट मेरी स्कूल तथा मंडावर रोड पर माडर्न एरा स्कूल प्वाइंट बने हैं। हर प्वाइंट का प्रभारी तय है। ठीक दस बजे किसान प्रभारी के नेतृत्व में कूच करेंगे। प्रदर्शन करते हुए नुमाइश मैदान पहुंचेंगे। वहां से कलक्ट्रेट जाएंगे। कलक्ट्रेट में महापंचायत होगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसानों का आंदोलन अपनी मांगो को लेकर है। लोगों से सहयोग करने की अपील की है। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजे तो ठीक रहेगा। किसान ट्रैक्टर ट्रालियों को इंदिरा बाल भवन व नुमाइश मैदान में खड़ा करेंगे। कुछ ट्रैक्टर प्रतीक के रूप में ही कलक्ट्रेट जाएंगे। उधर, प्रभारी डीएम व सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने किसानों के कूच से निपटने के लिए अधिकारियों की बैठक की है। बैठक में एडीएम वित्त व राजस्व अवधेश मिश्रा, एसडीएम सदर वीके सिंह आदि मौजूद रहे। प्रभारी डीएम के मुताबिक किसानों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन का भरोसा दिया है। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कोतवाली चौराहा, शक्ति चौक, जजी चौराहा व नुमाइश चौराहा पर पुख्ता व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें